बैंक ऑफ कनाडा और बैंक ऑफ इंग्लैंड के पूर्व गवर्नर मार्क कार्नी को कनाडा की सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी का नया नेता चुन लिया गया है. इसी के साथ वे देश के अगले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं।वे जस्टिन ट्रूडो की जगह लेंगे, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में पद से इस्तीफा दे दिया था. 59 वर्षीय कार्नी ने 86 प्रतिशत सदस्यों के वोट हासिल किए।








