बावतरा सायला सायला उपखंड क्षेत्र के कोमता में गोगा महाराज एवं वीर नर्सिंग मोमा मन्दिर के नवनिर्मित मन्दिर में दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शनिवार से शुरू होगा। आज बैंड बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
दूसरे दिन प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव होगा। अखिल भारतीय जागिड ब्राह्मण जिलासभा जिलाध्यक्ष छगनलाल सुथार ने बताया कि आज मंदिर परिसर से कलश की जल यात्रा निकाली गई। यात्रा में बच्चे सहित आसपास के क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मन्दिर को रंग-बिरंगे फूलों एव रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया है व भोजन पांडाल धर्म पांडाल सहित कई पांडालों का निर्माण किया गया है। आज भजन संध्या का अयोजन किया गया। जिस में कलाकरों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कई जनप्रतिनिधि व क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद।
-रतनसिंह राजपुरोहित






