कटनी, मध्य प्रदेश: एक बार फिर महाशिवरात्रि को लेकर महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ चुकी है। कटनी जंक्शन में कुछ श्रद्धालु स्टेशन के अंदर रेल लाइन क्रॉस कर रहे थे। GRP पुलिस की अचानक नजर उन पर पड़ी और फिर पुलिस ने इन लोगों को पकड़ा। क्लॉस लगाते हुए उन्हें कड़ी हिदायत देकर महाकुंभ जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में बैठकर रवाना किया गया। दरअसल पूरा मामला बीती रात करीब 12 से 1 बजे के का बताया जा रहा है।
जब महाकुंभ जाने वाली ट्रेनों में जल्दी चढ़ने के लिए कुछ यात्री प्लेटफार्म से नीचे उतर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे। तभी ऑन ड्यूटी GRP के जवानों ने फौरन सभी को पकड़कर प्लेटफॉर्म पे चढ़ाया और जमकर फटकार लगाई।






