सुल्तानपुर। एसडीएम सदर विपिन कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में एवं तहसीलदार सदर हृदय राम तिवारी की उपस्थिति में तहसील सदर में चल रहा है संपूर्ण समाधान दिवस। अधिकारियों द्वारा फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण कराने हेतु दिए जा रहे हैं आवश्यक दिशा-निर्देश।






