बिहार की राजधानी पटना में 18 फरवरी मंगलवार दोपहर कंकड़बाग थाना क्षेत्र के राम लखन पथ में हुए जमीन विवाद को लेकर फायरिंग की घटना के बाद पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह मामला गंभीर जमीनी विवाद का है, जिसमें अपराधियों ने करीब पांच राउंड फायरिंग की थी। जानकारी के मुताबिक, फायरिंग के बाद अपराधी पास के ही एक घर में जाकर छिपे थे, जिससे स्थानीय लोगों में देहशत का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अवकाश कुमार के नेतृत्व में एक स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) मौके पर भेजी गई।
चार थानों की पुलिस बल और बड़े अधिकारी भी जल्द ही मौके पर पहुँचे। उन्होंने पूरे इलाके को घेर लिया, पुलिस ने अपराधियों को घेराबंदी कर आत्मसमर्पण के लिए कहा था। अपराधियों को दबोचने के लिए हर गली की नाकेबंदी कर दी गई।
पटना SSP ने बताया कि अपराधियों की तरफ से करीब 5 राउंड फायरिंग की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को अरेस्ट किया। एसएसपी ने बताया कि यह एसटीएफ की बड़ी सफलता है.






