सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर सुल्तानपुर के छात्र आदर्श यादव को यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान बनाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा एक लाख का चेक एक टैबलेट और एक स्कूटी देकर लखनऊ में सम्मानित किया। वही सुल्तानपुर जिला अधिकारी ने जिले में टॉप 10 में स्थान बनाने वाले विद्यालय के तीन भैया आदर्श यादव,प्राशु पान्डेय, आदित्य पान्डेय को सम्मानित किया।सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर के आदर्श ने जो आदर्श कायम किया है उसकी सुगंध संपूर्ण प्रदेश को सुगंधित कर रही है और क्षेत्र विद्यालय का नाम रोशन किया।इस मौके पर कई मंत्री अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।।






