मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा दावा: ‘सरेंडर करने वाला है ईरान’

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का 14वां दिन भी बेहद तनावपूर्ण रहा। अमेरिका ने समुद्र में फंसे रूसी तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद के लिए 30 दिनों की विशेष छूट जारी की है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग (US-Israel-Iran War) का आज 14वां दिन है। दोनों पक्षों की ओर से हमले लगातार तेज हो रहे हैं और हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसी बीच ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पद संभालने के बाद गुरुवार को अपना पहला सार्वजनिक बयान जारी किया। जिसमें मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका मिडिल ईस्ट में मौजूद अपने सैन्य अड्डों को बंद कर दे। अगर ऐसा नहीं किया गया तो उन ठिकानों पर हमले जारी रहेंगे। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा

ट्रंप ने कहा कि खामेनेई अभी जिंदा हैं, हालांकि उन्होंने यह भी दावा किया कि वह शायद गंभीर रूप से घायल हो सकते हैं, लेकिन किसी न किसी रूप में जीवित हैं। रूस के तेल की खरीद पर अमेरिका की विशेष छूट। अमेरिका ने समुद्र में फंसे रूसी तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद के लिए 30 दिनों की विशेष छूट जारी की है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि इस फैसले का मकसद ईरान युद्ध के कारण अस्थिर हुए वैश्विक बाजार को संभालना है। 

ईरान ने दी कड़ी चेतावनी

ईरान ने भी साफ चेतावनी दी है कि अगर उसके ऊर्जा ढांचे या बंदरगाहों पर जरा सा भी हमला हुआ तो वह पूरे क्षेत्र के तेल और गैस संसाधनों को आग के हवाले कर देगा। ईरानी सैन्य प्रवक्ता के अनुसार जवाबी कार्रवाई में उन सभी तेल और गैस प्रणालियों को निशाना बनाया जाएगा जिनसे अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को फायदा मिलता है।

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा दावा: ‘सरेंडर करने वाला है ईरान’

Related Posts

पश्चिम एशिया में भड़का महायुद्ध: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच सीधे टकराव से दुनिया भर में ऊर्जा संकट की आहट

28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ (Operation Epic Fury) के तहत एक व्यापक और चौंकाने वाले सैन्य अभियान की शुरुआत की। इस…

ईरान युद्ध का असर भारतीय शेयर बाजार पर, 13 दिन में 23 लाख करोड़ का नुकसान

मिडल ईस्ट में जारी युद्ध का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था और शेयर बाजारों पर दिखाई देने लगा है। यूनाइटेड स्टेट, इसराइल और ईरान के बीच युद्ध में बढ़ते तनाव ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!