कादीपुर, सुलतानपुर।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार को कादीपुर नगर पंचायत के लोकप्रिय अध्यक्ष आनंद जयसवाल ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर अध्यक्ष आनंद जयसवाल ने मुख्यमंत्री को भगवान श्रीराम की अष्टधातु प्रतिमा भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात के दौरान नगर विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।आनंद जयसवाल ने मुख्यमंत्री के समक्ष नगर पंचायत कादीपुर में चल रही विकास परियोजनाओं, सड़क, शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी योजनाओं की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र की कुछ प्रमुख समस्याओं और जनसुविधाओं से संबंधित प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विषयों को ध्यानपूर्वक सुना और कादीपुर नगर पंचायत के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना के साथ प्रत्येक नगर और ग्राम के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनसेवा, पारदर्शिता और विकासोन्मुख कार्य संस्कृति को मजबूती देना है, जिससे प्रत्येक नागरिक तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके।अध्यक्ष आनंद जयसवाल ने मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नगर के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे और कादीपुर को एक स्वच्छ, सुसज्जित और आधुनिक नगर के रूप में विकसित करने के लिए संकल्पबद्ध हैं।






