दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के नाम का हुआ एलान

दिल्ली: विधानसभा सत्र शुरू होने के साथ स्पीकर और प्रोटेम स्पीकर का चुनाव हो चुका है। विजेंद्र गुप्ता को स्पीकर और अरविंदर सिंह लवली को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। अभी डिप्टी स्पीकर के नाम पर फैसला नहीं हुआ था। 27 फरवरी को दिल्ली विधानसभा को नया डिप्टी स्पीकर भी मिल जाएगा। मोहन सिंह बिष्ट दिल्ली विधानसभा के नए डिप्टी स्पीकर होंगे। सीएम रेखा गुप्ता कल सदन में इसपर प्रस्ताव रखेंगी।

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भाजपा नेता मोहन सिंह बिष्ट को सदन के उपाध्यक्ष के रूप में चुनने के लिए 27 फरवरी गुरुवार को विधानसभा में प्रस्ताव पेश करेंगी। भाजपा नेता अनिल कुमार शर्मा जिन्होंने आर. के. पुरम निर्वाचन क्षेत्र चुनाव जीता था। बिष्ट को सदन के उपाध्यक्ष के रूप में चुनने के लिए प्रस्ताव पेश करेंगे। दिल्ली के मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा और गजेंद्र सिंह यादव प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। इसके अलावा दिल्ली में शराब के नियमन और आपूर्ति पर प्रदर्शन ऑडिट रिपोर्ट पर सीएजी की रिपोर्ट पर भी तीसरे दिन चर्चा जारी रहेगी।

दिल्ली की मुस्तफाबाद सीट से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने पहले कहा था कि अगर उन्हें दिल्ली विधानसभा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया जाता है तो वह अपने 25 साल के अनुभव का उपयोग पार्टी की अपेक्षा के अनुसार सदन के संचालन में मदद करने के लिए करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे पास 25 वर्षों का अनुभव है। मैं पार्टी की अपेक्षाओं के अनुसार सदन को संचालित करने में मदद करूंगा। दिल्ली की महिलाओं ने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाई। मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। यह दिल्ली का सबसे अच्छा विधानसभा सत्र होगा।

Related Posts

क्या यूरोप के साथ हुई इस महाडील से भारत बनेगा ग्लोबल सुपरपावर या दांव पर लग गई है हमारी किसानी?

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच जिस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की चर्चा बरसों से फाइलों में दबी थी, उसने अब हकीकत की जमीन पर कदम रख दिया है।…

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर लगाई रोक, कहा- स्वायत्तता और छात्र हितों से समझौता मंजूर नहीं

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़े घटनाक्रम के तहत सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी किए गए नए नियमों के क्रियान्वयन पर तत्काल प्रभाव से रोक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!