राजस्थान, जालोर: खुशहाल राजस्थान का बजट 2025-26 को लेकर जिले को मिली ऐतिहासिक सौगात। सरकार के जनकल्याणकारी बजट के सम्बन्ध में आयोजित समीक्षा बैठक में उपस्थित होकर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी जालौर इस दौरान राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, जिला कलेक्टर जालोर सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारीगण एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
इस बैठक में राज्य सरकार के बजट 2025-26 के तहत जालोर जिले के लिए प्रस्तावित योजनाओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह बजट राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
-रतनसिंह राजपुरोहित






