भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर होंगे. उनके उत्तराधिकारी की नियुक्ति के लिए चयन समिति की बैठक आगामी सोमवार को हो सकती है. हालांकि बैठक की निश्चित तारीख की अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है. लेकिन सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि नए चुनाव आयुक्त के चयन की प्रकिया जल्द पूरी होने के आसार हैं, क्योंकि इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं. वहीं अगले साल उनके कंधों पर पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और असम में चुनाव कराने की जिम्मेदारी निभानी है.








