बालोतरा: अवैध बजरी से भरे डम्पर सहित एस्कोर्ट में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जब्त।अभियुक्त चेतनराम, श्यामसिंह, मोहम्मद याकूब व इंसाफ अली गिरफ्तार। हरी शंकर पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा ने बताया कि जिले में अवैध बजरी खनन की रोकथाम एवं खनन माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाई चलाए जा रहे हैं। विशेष अभियान के तहत दिए गए दिशा-निर्देशानुसार गोपालसिंह भाटी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं नीरज शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृताधिकारी सिवाना के निकटतम सुपरवीजन में अमराराम उनि थानाप्रभारी समदड़ी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाई की जा रही है। सरहद मजल तिराहा से सुकड़ी नदी बरवा से अवैध बजरी खनन कर बजरी से भरे डम्पर व एस्कोर्ट में प्रयुक्त वाहन स्विफ्ट कार जब्त कर पुलिस ने अभियुक्त चेतनराम, श्यामसिंह, मोहम्मद याकूब व इंसाफ अली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दिनांक 02.03.2025 को सूचना मिली कि बरवा सुकड़ी नदी में से अवैध बजरी के डम्पर भरकर आ रहे है व आगे स्विफ्ट गाड़ी एस्कोर्ट कर रही है।






