3 पत्‍न‍ियां, 11 बच्‍चे और अरबपति एलन मस्‍क, क्‍यों बेटे को कंधे पर ब‍िठाकर प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करता है टेस्‍ला का माल‍िक?

3 wives 11 children and billionaire Elon Musk: मनुष्‍य को मंगल ग्रह पर सबसे पहले पहुंचाने का वादा करने वाले, दुनिया के सबसे अमीर व्‍यक्‍त‍ियों में से एक एलन मस्क (Elon Musk) जब भी कुछ करते हैं, सुर्ख‍ियों में आ ही जाता है. एक द‍िन पहले अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ एलन मस्‍क की तस्‍वीर ने पूरी दुनिया का ध्‍यान खींचा. तस्‍वीर थी अपने कंधे पर बेटे को बैठकार मीड‍िया के सवालों का जवाब देते हुए एलन मस्‍क की. घर से Zoom मीट‍िंग करने वाले प‍िता अक्‍सर बीच में बच्‍चों की आवाज आने पर परिवार वालों पर च‍िल्‍ला जाते हैं. ‘शोर कम कराओ यार, मीट‍िंग में हूं…’ लेकिन वहीं दुनिया का ये सबसे अमीर आदमी, सबसे ताकतवर देश के प्रेस‍िडेंट के साथ मीट‍िंंग कर रहा है और उसका 4 साल का बेटा, उसके कंधे पर बैठ उसकी टोपी से खेल रहा है. ये तस्‍वीर ह‍िला देने वाली है, सोच को भी और परंपराओं को भी.

डोनाल्‍ड ट्रम्‍प सरकार ने मस्क को एक नए “सरकारी दक्षता विभाग” (DOGE) का सह-नेतृत्व करने के लिए नोम‍िनेट किया है. लेकिन इतनी हाई प्रोफाइल मीट‍िंग में, ज‍िसपर पूरी दुनिया की नजर थीं, वहां अपने बच्‍चे को कंधे पर बैठाकर काम करते मस्‍क ने दन‍िया के सबसे ‘ताकतवर प‍िता’ की खूबसूरत तस्‍वीर हमारे सामने रखी है.

elon musk total wife and children, elon musk first wife and children

पीएम मोदी ने इस मुलाकात में बच्‍चों को तीन क‍िताबें ग‍िफ्ट की हैं.

प्रोनेटलिस्ट मूवमेंट- बच्‍चे, ज्‍यादा ही अच्‍छे
एलन मस्‍क की ताकत, उनकी संपदा, महंगी कंपन‍ियों के बारे में तो आपने सुना होगा, लेकिन आज हम आपको उनके पर‍िवार और “प्रोनेटलिस्ट मूवमेंट” के बारे में बता रहे हैं. प्रोनेटलिस्ट” (Pronatalist) मूवमेंट एक सामाजिक और राजनीतिक आंदोलन है जिसका उद्देश्य जन्म दर बढ़ाना और जनसंख्या वृद्धि को बढ़ावा देना है. यह आंदोलन तब पैदा होता है जब किसी देश या समाज में जन्म दर में गिरावट आती है और जनसंख्या वृद्ध‍ि के लिए चिंता होती है. ये नीति ज्‍यादा से ज्‍यादा बच्चे पैदा करने की वकालत करती है और मस्‍क इसे पूरी तरह फॉलो करते हैं. एलन के तीन अलग-अलग पार्टनर्स से कुल 11 बच्‍चे हैं.

Related Posts

अमेरिका-ईरान युद्ध होने वाला है क्या खत्म? ट्रंप का बयान क्या लंबी जंग की रणनीति का है हिस्सा, जानिए क्या बोले एक्सपर्ट

दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दिए संकेत, कि अमेरिका पश्चिम एशिया में सैन्य कार्यवाही को समेटने पर विचार कर कर रहा है। अपने पोस्ट में उन्होंने…

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने NATO से जताई नाराजगी: कागजी शेर, जंग में साथ नहीं दिया इसे याद रखेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान युद्ध में साथ न देने पर NATO सहयोगी देशों पर नाराजगी जताई है। ट्रंप ने कहा है कि NATO देश कायर हैं और अमेरिका के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!