जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत कादीपुर के डॉ शनि कुमार शुक्ल को भारतीय सामाजिक अनुसंधान परिषद भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा फेलोशिप प्रदान की गई है। वे संत तुलसीदास पीजी कॉलेज कादीपुर में प्राचीन इतिहास विषय में प्राध्यापक हैं और रानीपुर कायस्थ कादीपुर के प्रतिष्ठित परिवार में श्री सतीश चंद्र शुक्ल और श्रीमती ऊषा शुक्ला की ज्येष्ठ संतान हैं। डॉ शनि ने महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ सतीश सिंह के निर्देशन में “अवध की रामलीला: सामाजिक-सांस्कृतिक अध्ययन” विषय पर शोध प्रस्ताव तैयार किया, जिसे सामाजिक अनुसंधान परिषद द्वारा पीडीएफ फेलोशिप के रूप में स्वीकार किया गया। डॉ शनि शुक्ला की उपलब्धि पर प्रबंधक सौरभ त्रिपाठी प्राचार्य प्रो राम नयन सिंह सहित प्रोफेसर मदन मोहन सिंह प्रो जितेंद्र तिवारी डॉ संजीव रतन गुप्त डॉक्टर हरेंद्र सिंह राजकुमार सिंह संजय सिंह डॉ समीर पांडेय रामकुमार रावत डॉ नरेंद्र कुमार डॉ चंद्र प्रकाश यादव, प्रतीक मौर्य,उमाशंकर गुप्ता अनिल त्रिपाठी डॉ रवि शंकर माली आदि अनेक प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने प्रसन्नता वक्त की।






