बागरा में भाजपा द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह में जमकर उड़े अबीर गुलाल 

बागरा: पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर खेली होली और दी शुभकामनाएं। बागरा में सोमवार को बागरा के बस स्टैंड पर स्थित रामदेवजी मंदिर में भाजपा ग्रामीण मण्डल बागरा द्वारा “कार्यकर्ता होली स्नेह मिलन समारोह” का आयोजन हुआ।

मंडल मिडिया प्रभारी बगसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस होली स्नेह मिलन समारोह में बागरा मंडल के विभिन्न गाँवों एवं क्षेत्रों से आये भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित के मुख्य आतिथ्य में एक दूसरे को तिलक लगाकर अबीर गुलाल से खेली होली। विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने स्नेह मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर आत्मीयता से भेंट कर रंगों के इस पावन पर्व होली कि शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, राजस्थान सरकार ने पूर्व राज्यमंत्री भुपेंद्र देवासी, मंडल अध्यक्ष प्रकाशकुमार टेलर, पूर्व मंडल अध्यक्ष जवानमल सुथार, उपप्रधान प्रतिनिधि हनवंतसिंह देवड़ा आदि का मंडल द्वारा साफे एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। 

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!