उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर जिले के सूरापुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्या के लिए ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा को स्थानीय व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपा था। उस समय सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए जिसमें यह कहा गया था कि मंत्री ए के शर्मा को जनता समस्या बता रही है और मंत्री साहब नारा लगाकर आगे बढ़ गए जिसके बाद से विपक्ष ने भी निशाना साधना शुरू कर दिया था। इस बीच देर रात मंत्री ए के शर्मा ने कार्यवाही करते हुए विद्युत विभाग के तकनीशियन उमाशंकर यादव कादीपुर विद्युत वितरण उपखंड को निलंबित कर दिया गया है और भी आगे की कार्यवाही के लिए जांच प्रक्रिया चल रही है।






