सायला/राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मनाया वार्षिकोत्सव

सायला/उपखंड के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बावतरा गोलिया में शनिवार को प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान एवं वार्षिकोत्सव समारोहपूर्वक आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलामंत्री पुखराज राजपुरोहित पुर्व प्रधान रामप्रकाश चौधरी बावतरा ठाकुर भगवत सिंह भाटी सीबीईओ भंवरलाल परमार जिला परिषद सदस्य रामा राम चौधरी PEO गणेशाराम चौधरी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच पारस मल राजपुरोहित ने की। वही विशिष्ट अतिथि के नाते वरिष्ठ भाजपा नेता केवदाराम चौधरी मंडल अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी पोषणा पुर्व मंडल अध्यक्ष उदय सिंह दादाल उप सरपंच बाबुलाल राजपुरोहित भाजयुमो जिला मंत्री सुरेश वैष्णव भाजपा युवा नेता भट्टा राम गर्ग
मौजूद रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलित किया एवं आगन्तुक अतिथियों का विद्यालय स्टाफ व ग्रामीण द्वारा साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं इस दौरान विद्यालय के बालक बालिकाओं द्वारा देशभक्ति राजस्थानी संस्कृति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में चार चांद लगाए।


इस दौरान विद्यालय हमें में शिक्षा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजपुरोहित ने शिक्षा को शैरनी का दूध बताते हुए शिक्षा के महत्व को बताया। वही उन्होंने भामाशाहो कि भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि गांव के लोग इस विद्यालय में दिल खोल कर दान देवे, उन्होंने कहा कि शिक्षक यहां सेवा देकर अन्यत्र जा सकते है लेकिन ग्रामीणों द्वारा दिया गया सहयोग हमेशा यही रहेगा व आने वाली पीढ़ियों के लिए आप द्वारा किया गया सहयोग एक वरदान साबित होगा। पुर्व प्रधान चौधरी ने स्मार्टफोन के दुष्प्रभावों और उसके सकारात्मक उपयोग पर बात की और छात्रों को नशा एवं नशे प्रवृत्ति से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हासिल कर अपने माता पिता व गांव का नाम रोशन करने की बात कही। जिला परिषद सदस्य चौधरी ने कहा कि ग्रामीण जन बालिका शिक्षा का विशेष ध्यान दें बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने
की सलाह दी और स्थानीय विद्यालय से विदाई ले रहे छात्र छात्राओं को भी शुभकामनाएं प्रेषित की। वहीं इस दौरान 8 वी के विद्यार्थियों का आशीर्वाद एवं विदाई दी गयी। अंत में प्रधानाचार्य अर्जुन राम ने अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान जालौर विधानसभा सह संयोजक मुकेश राजपुरोहित बावतरा जीवाणा मंडल आईटी विभाग संयोजक ताराचंद राजगुरु भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य चैन सिंह राजपुरोहित मंगला राम दैवासी दिप सिंह राजपुरोहित जोगसिंह राजपुरोहित मोहन सिंह भाटी हंजाराम मेघवाल नरपत मेगवाल विजाराम दैवासी सहित भामाशाह, स्टॉफगण अभिभावक, विद्यार्थी मौजूद थे।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मनाया वार्षिकोत्सव
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मनाया वार्षिकोत्सव

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!