उत्तर प्रदेश के बरेली में 15 वर्षीय नाबालिक के साथ बलात्कार कर आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश 

उत्तर प्रदेश के बरेली से आई दिल को झकझोर देने वाली एक शर्मनाक खबर। बरेली रेलवे स्टेशन के पास एक 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सूचना पर जीआरपीएफ ने उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ से उसे निजी मेडिकल कॉलेज रेफर कर किया गया।

एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि आरपीएफ वालों को एक बच्ची मिली थी। उन्होंने उसे जीआरपीएफ को सौंपा है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके माता-पिता भी स्टेशन आ गए हैं। वह वहाँ पर किसी मेले में आई थी।

बच्ची के मुताबिक इस घटना में एक ही व्यक्ति शामिल था। जब वह ट्रेन से उतर कर बरेली जंक्शन से गली में जा रही थी, तभी यह घटना उसके साथ हुई है। पुलिस कर्मियों ने नाबालिक के बयान को दर्ज कर लिया है।

बरेली पुलिस ने बताया कि ट्रेन से उतर कर वह पैदल आउटर से स्टेशन की ओर जा रही थी, उसी दौरान एक युवक ने उसे झाड़ियों में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर उससे मारपीट की, आरोपी के फरार होने के बाद किशोरी स्टेशन की ओर जा रही थी। उसी दौरान आरपीएफ के जवान दिखने पर घटनाक्रम बताया। इसके बाद उसे तुरंत जीआरपी थाने लाया गया। आरोपी की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि नाबालिक अपने परिजनों के साथ एक मेले में शामिल होकर घर को लौट रही थी। तभी यह घटना हो गई। घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाकर उसका परीक्षण भी कराया गया है। मामले में पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!