कोलकाता की मानसी घोष ने इंडियन आइडल 15 का खिताब जीत लिया है। उन्हें ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये और एक शानदार कार भी मिली। पहले रनर-अप रहे सुभोजीत चक्रवर्ती और दूसरे रनर-अप बनीं स्नेहा शंकर। इस सीज़न को जज किया बादशाह, श्रेया घोषाल और विशाल डडलानी ने, जबकि होस्ट आदित्य नारायण रहे।






