IIT Baba नोएडा के एक चैनल में डिबेट के दौरान बाबा के साथ मारपीट, डंडे से किया हमला; कोने में बैठकर बचाई जान

नोएडा के एक निजी मीडिया चैनल में आईआईटी बाबा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। उनका आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई। हालांकि पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया।

IIT Baba assaulted during debate in a famous channel in Noida

आईआईटी बाबा अभय सिंह – फोटो

नोएडा के एक निजी चैनल में आईआईटी बाबा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आईआईटी बाबा को एक नामी न्यूज चैनल ने अपने यहां डिबेट के लिए बुलाया। वहां तर्क-वितर्क शुरू हो गया। डिबेट में शामिल अन्य बाबाओं ने आईआईटी बाबा के खिलाफ हंगामा किया। इसके बाद आईआईटी बाबा पुलिस चौकी के बाहर बैठ गए। उनका आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई। हालांकि पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया। 

पुलिस को दी तहरीर में आईआईटी बाबा अभय सिंह ने कहा, मुझे एक चैनल में इंटव्यू के लिए बुलाया गया था। चैनल की गेस्ट कोर्डिनेटर ने इंटरव्यू के लिए बकायदा फ्लाइट की टिकट बुक की थी। इंटरव्यू के दौरान मौजूद मीडिया कर्मियों ने मेरे साथ बदसलूकी की। इस दौरान बाहर से कुछ भगवा वेशधारी लोग न्यूजरूम के अंदर आए और मेरे साथ हाथापाई की। मुझे जबरदस्ती कमरे के अंदर बंद करने का प्रयास किया गया।’

आगे लिखा, ‘उस दौरान वहां मौजूद स्वामी वेदमूरती नंद सरस्वती नाम के एक भगवाधारी व्यक्ति ने मुझ पर डंडे से प्रहार किया। इस पूरी घटना के दौरान मैंने आत्मरक्षा करते हुए अपने आप को डंडे से बचाया और एक कोने में बैठकर पुलिस सहायता का इंतजार किया। पूरी घटना के दौरान मेरी इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो चलता रहा, जिसमें अनेक साक्ष्य है। हालांकि बाद में उन लोगों ने उस व्यक्ति को भी बंद करवा दिया। हजारों लोग इंस्टाग्राम और प्रत्यक्षदर्शी के रूप में इस घटना के साक्षी हैं।’

Related Posts

पहलगाम हमले का 1 साल: बैसरन घाटी की वो खूनी दोपहर और आज का खौफनाक मंजर देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे

पहलगाम की वादियों में आज भी वह खौफनाक मंजर नासूर बनकर चुभ रहा है। आज ठीक एक साल हो गया है जब 22 अप्रैल 2025 को बैसरन घाटी में गोलियों…

13 साल का दर्द, कोमा और सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: जानिए हरीश राणा की ‘इच्छा मृत्यु’ की विस्तृत कहानी

जिंदगी और मौत के बीच 13 साल लंबा संघर्ष आखिरकार अब एक शांत अंत की ओर बढ़ रहा है। गाजियाबाद के हरीश राणा, जो एक दर्दनाक हादसे के बाद से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!