उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, 73 वर्षीय धनखड़ को रात करीब 2 बजे अस्पताल लाया गया।सूत्र ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों का एक समूह उनकी स्थिति पर नजर रख रहा है।








