मध्य प्रदेश: पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र के दरोगा की जन्मदिन पार्टी के लिए थाने को क्लब में तब्दील कर दिया गया। पुलिस कर्मियों ने छलकाए जाम, नशे में “पी ले पी ले, ओ मोरे राजा” गाने पर जमकर लगाए ठुमके।
थाने में जन्मदिन पार्टी और डांस का वीडियो हो रहा वायरल। मामले में पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया और जाँच की जिम्मेदारी एसडीओपी अजयगढ को सौंपी।
बता दें कि उक्त मामले को लेकर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा करने वाली पुलिस ही अगर इस तरीके का कार्य करेगी तो आम जानता के साथ इंसाफ कौन करेगा। भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि एक तरफ तो सरकार शराबबंदी जैसी बातें कर रही है तो दूसरी तरफ उन्हीं के (थाने) पुलिस कर्मचारी शराब के नशे में धुत होकर इस तरीके की हरकत कर रहे हैं। हाल ही में थाना प्रभारी धरमपुर बलबीर सिंह की जन्मदिन पार्टी का थाना परिसर में जन्मदिन मनाया गया और पुलिस कर्मियों का पीले पीले ओ मेरे राजा की तर्ज पर डांस का वीडियो वायरल हुआ था।








