सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के कोटवा ग्राम सभा की रहने वाली अशमतुल निशा ने अपने ही गांव के इस्माइल सुत लियाकत पर पुरानी रंजिश को लेकर के अपने घर पर आग लगाने का आरोप लगाया है प्रार्थनी का आरोप है की 11 तारीख को रात 2:00 बजे स्माइल सुत लियाकत व अज़रुल निशा पत्नी स्माइल प्रार्थनी के घर पर आए और आग लगा दिया और प्रार्थनी को भद्दी भद्दी गालियां देकर भाग गए। जिसको लेकर प्रार्थनी ने 112 नंबर और थाने पर शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई । थककर पीड़िता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और कुड़वार पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया ।






