जौनपुर जंक्शन पर एंट्री करते समय एक नंबर पर बुक स्टाल के पास धीमी गति से 13307 किसान एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी कि एक व्यक्ति अचानक ट्रेन के आगे कूद गया ,किसान एक्सप्रेस के लोको पायलट ने तत्परता दिखाते हुए ब्रेक मारा और उसकी जान बचा ली । आगे रेलवे पुलिस उक्त व्यक्ति को गिरफ्त में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए जुट गई।चंदौली जिले का युवक बताया जा रहा।






