श्री कृष्ण दत्त एकेडमी की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारम्भ आज

लखनऊ : Indian Zoological Welfare Society द्वारा Sri Krishna Dutt Academy के सहयोग से 27–28 फरवरी 2026 को श्री कृष्णा दत्त अकादमी परिसर, वृंदावन योजना, लखनऊ में आयोजित 1st Annual Meet के अंतर्गत “Recent Trends in Animal and Allied Sciences” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारम्भ आज 27 फरवरी को प्रथम दिवस के कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन के प्रथम दिन देशभर से आए शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, वन्यजीव विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों, पर्यावरणविदों, न्यूरो एवं कॉग्निटिव वैज्ञानिकों तथा विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। उद्घाटन सत्र में पशु कल्याण एवं संबद्ध विज्ञानों के क्षेत्र में नवीनतम शोध, नवाचारों तथा उभरती चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए तथा प्रतिभागियों के साथ ज्ञानवर्धक संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में M. L. B. Bhatt, निदेशक, Kalyan Singh Super Specialty Cancer Institute ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। Mr. Manish Singh, Director, SKD Group of Education ने ऐसे शैक्षणिक मंचों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने, पर्यावरणीय जागरूकता विकसित करने तथा विद्यार्थियों और शोधार्थियों में बहुविषयी अधिगम को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में M. L. B. Bhatt, निदेशक, Kalyan Singh Super Specialty Cancer Institute ने वैज्ञानिक अनुसंधान और पशु कल्याण के क्षेत्र में अंतःविषयी सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। अन्य विशिष्ट अतिथियों में Ms. Nisha Singh, Deputy Director, SKD Group of Education तथा Ms. Kusum Batra, Assistant Director, SKD Academy शामिल हैं। सोसाइटी के संगठनात्मक नेतृत्व में Dr. P. R. Yadav (President), Dr. Srikanta K. Rath (Executive President), Dr. Santosh K. Kedar (Vice President) तथा Dr. Rajesh Kumar Kharwar (General Secretary) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस सम्मेलन का समन्वयन Dr. Manjari Shukla एवं Dr. Neharshi Srivastava द्वारा Organizing Secretaries के रूप में किया जा रहा है। प्रथम दिवस का कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं ज्ञानवर्धक रहा। सम्मेलन का द्वितीय दिवस 28 फरवरी को विभिन्न तकनीकी सत्रों, शोध प्रस्तुतियों एवं समापन समारोह के साथ आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन ज्ञान के आदान-प्रदान, अंतःविषयी सहयोग तथा युवा शोधार्थियों और पेशेवरों के बीच Animal and Allied Sciences के क्षेत्र में अनुसंधान और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

Related Posts

एसकेडी एकेडमी ने कायम रखी परंपरा, कक्षा 12 में फिर मिला लखनऊ टॉपर

एसकेडी एकेडमी के छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है तथा शैक्षिक उत्कृष्टता की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया…

ईरान युद्ध का असर भारतीय शेयर बाजार पर, 13 दिन में 23 लाख करोड़ का नुकसान

मिडल ईस्ट में जारी युद्ध का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था और शेयर बाजारों पर दिखाई देने लगा है। यूनाइटेड स्टेट, इसराइल और ईरान के बीच युद्ध में बढ़ते तनाव ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!