मकरी कुंड में नहा रहा आजमगढ़ का युवक डूबा, मौत​

सूरापुर। पौराणिक धाम कालिनेमि वध स्थल विजेथुआ महावीर धाम में स्थित मकरीकुंड सरोवर में मौसेरे भाई के साथ आया युवक स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना पर पहुंचे हमराहियों के साथ चौकी प्रभारी ने गोताखोरों और दर्शनार्थियों की मदद से बाहर निकाला, साथ आया युवक व सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों ने इलाज के लिए उसे अस्पताल ले गए।​आजमगढ़ जिले के आलमपुर अंबारी निवासी प्रिंस विश्वकर्मा (22) पुत्र शिवकुमार विश्वकर्मा अपने मौसेरे भाई जौनपुर जिले के कटघर रामनगर निवासी शिवम विश्वकर्मा के साथ विजेथुआ धाम दर्शन करने आया था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह मकरी कुंड में स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। और वह डूब गया।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!