मध्य प्रदेश पुलिस ने दुल्हन के अपहरण में रविवार को 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार 

मध्य प्रदेश पुलिस ने रविवार को गुना जिले की एक दुल्हन के फिल्मी स्टाइल में अपहरण करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। दुल्हन शादी के एक दिन बाद अपने पति के साथ राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित अपने मायके जा रही थी। उनकी शादी एक दिन पहले शनिवार की रात को हुई थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में जाँच कर रही है। 

पुलिस की अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) दीपा डुडवे ने बताया, “ये घटना रविवार की सुबह 9:30 बजे गुना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर एनएच 46 पर रुठियाई इलाके में हुई। आरोपियों ने चाकुओं से कार के शीशे तोड़े। दूल्हे पर हमला किया और दुल्हन को एसयूवी में लेकर भाग गए”।

एसडीओपी ने बताया, “सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम ने दुल्हन को बचाया और सात आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया है। चार को इंदौर से और एक को देवास से पकड़ा गया। सभी आरोपी 20 साल की उम्र के हैं और देवास के रहने वाले हैं। इनमें से दो आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं”। 

Related Posts

क्या यूरोप के साथ हुई इस महाडील से भारत बनेगा ग्लोबल सुपरपावर या दांव पर लग गई है हमारी किसानी?

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच जिस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की चर्चा बरसों से फाइलों में दबी थी, उसने अब हकीकत की जमीन पर कदम रख दिया है।…

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर लगाई रोक, कहा- स्वायत्तता और छात्र हितों से समझौता मंजूर नहीं

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़े घटनाक्रम के तहत सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी किए गए नए नियमों के क्रियान्वयन पर तत्काल प्रभाव से रोक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!