महाकुंभ मेले में वायरल हुई मोनालिसा को फिल्म में काम देने का वादा करने वाले फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सनोज मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने एक छोटे कस्बे से आई, फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने की इच्छाशक्ति रखने वाली लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया।








