पहलगांव में हुए आतंकी हमले के आतंकियों का पहला स्केच हुआ जारी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की जान लेने वाले आतंकियों की पहली स्केच सामने आ गई है। इन आतंकियों की पहचान आसिफ फौजी, सुलेमान साह और अबू तलहा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि पर्यटकों पर चुन-चुनकर गोलियां बरसाने के बाद ये आतंकी पास के पहाड़ी जंगल में जा छुपे हैं। उन्हें पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों की तरफ से सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इन आतंकियों के पहलगाम पहुंचने का रूट भी सामने आया है। सुरक्षाबलों से जुड़े सत्रों के मुताबिक, अभी तक की तफ्तीश में पता चला है कि ये आतंकी करीब 2 हफ्ते पहले ही भारतीय सीमा के अंदर दाखिल हुए थे, फिर वे राजौरी से वधावन होते हुए पहलगाम पहुंचे। यह रियासी उधमपुर का इलाका पड़ता है।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!