मुख्तार अंसारी गैंग का कुख्यात शूटर अनुज कन्नौजिया पुलिस मुठभेड़ में ढेर…

UP एस टी एफ व झारखण्ड पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन मे ढाई लाख के इनामी बदमाश अनुज कन्नौजिया को ढेर किया गया। कल ही उस पर इनाम की राशि 1 लाख से बढाकर ढाई लाख की गई थी।5 साल से फरार अनुज पर मऊ,आजमगढ़ और गाजीपुर में गंभीर धाराओं मे 23 FIR दर्ज है। उसे मुख़्तार गैंग का शार्प शूटर माना जाता था। इससे पहले आजमगढ़ स्थित उसके घर को भी पुलिस ने बुलडोजर से गिरा दिया था। आज मुख़्तार अंसारी की बरसी थी.. ठीक इसी दिन उसका खास एनकाउंटर मे मारा गया।फ़िल्मी स्टाइल मे हुआ था विवाह..अनुज की शादी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी।रीना राय नाम की एक लड़की किसी समस्या के चलते अनुज के संपर्क में आई थी।जब एक युवक उसे बार-बार परेशान कर रहा था तो अनुज ने उसे गोली मार दी थी..इसके बाद रीना अनुज को पसंद करने लगी और परिवार की मर्जी के बिना उससे शादी कर ली।अनुज की पत्नी मऊ जेल में है बंद..जब अनुज जेल में था, तब पुलिस कस्टडी में ही उसकी शादी कराई गई थी। शादी के बाद, रीना ही उसके अवैध धंधों को संभालने लगी।2023 में रंगदारी के मामले में पुलिस ने रीना को झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया था फिलहाल, वह मऊ जेल में बंद है।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!