सुल्तानपुर के सूरापुर कस्बे के मुड़िला रोड पर स्थित नारायण मार्केट में आज एक घटना सामने आई मार्केट के पूर्वी भाग में कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई आज की लपटे और धुँआ देखते ही स्थानीय व्यापारी मौके पर पहुंचे उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष वी के अग्रहरि ने पुलिस को सूचना दी चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर आए आग की बढ़ती लपटो को देखकर पुलिस ने दमकल विभाग को बुलाया व्यापारियों और दमकल की टीम ने मिलकर आग को बुझाने का काम शुरू किया डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया मार्केट के पीछे की तरफ लगी आग में से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ आग लगने का कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया






