UP के शामली में भीख मांगकर परिवार का पालन पोषण करने वाली युवती के साथ रेप की घटना हुई। आरोप हैं की क़स्बा जलालाबाद में सडक पर भीख मांगते हुए हुए उसे सचिन नाम का युवक मिला। वह उसे मदद के नाम पर बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गया। ट्यूबवेल पर उसके साथ रेप किया। पुलिस आरोपी युवक की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही हैं।






