फिल्मी अंदाज़ में महिला ने रची साजिश, 2500₹ में फिट करवाई गोली

बरेली: उत्‍तर प्रदेश के बरेली में फिल्मी अंदाज़ में मेयर डॉ. उमेश गौतम को फंसाने के लिए एक महिला ने रची ऐसी कहानी जो आपके होश उड़ा देगी। किसी फिल्‍म की कहानी को मात दे सकती है इस महिला की साज़िश। 40 वर्षीय इस महिला ने दावा किया कि बीते 29 मार्च को 5 लोगों ने उसका अपहरण किया और फिर चलती कार में उसके साथ सामूहिक बलात्कार हुआ। इसके बाद आरोपियों ने उसको सीने में गोली मार दी।

घायल अवस्था में अस्‍पताल पहुँची इस महिला ने पुलिस को फोन किया। अब बरेली पुलिस ने महिला की करतूतों का कच्चा चिट्ठा खोल कर रख दिया है। महिला ने मेयर और उनके बेटों को फंसाने के लिए एक झोलाछाप डॉक्‍टर की मदद ली। उसने अपने सीने में ऑपरेशन के जरिये गोली फिट करवाई। इस कांड के लिए महिला ने झोलाछाप को 2500₹ दिए थे।

मेयर के घर नौकरानी थी

ये महिला पहले मेयर के घर में नौकरानी का काम करती थी। 2021 में मेयर की पत्नी ने उसे काम से हटा दिया था। 2022 में भी उसने मेयर के खिलाफ ऐसी ही शिकायत की थी, जो जाँच के बाद खत्म हो गई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके ऊपर हुए हमले के पीछे मेयर उमेश गौतम और उनके बेटे पार्थ का हाथ है। कार में अपहरणकर्ताओं को पार्थ ने फोन कर कहा था कि उसे खत्‍म कर दो। वह उसके पिता के लिए समस्‍या खड़ी कर रही थी। 

सीसीटीवी फुटेज में दिखी सच्चाई 

महिला ने दावा किया कि पार्थ के फोन के बाद अपहरणकर्ताओं ने उसके सीने में गोली मार दी और उसे मरने के लिए सड़क पर फेंककर चले गए। पुलिस ने जब इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जाँच की तो महिला की कहानी पे शक हुआ। महिला ने मेयर और उनके बेटे को झूठे केस में फंसाने के लिए अपने अपहरण, सामूहिक बलात्कार और गोली लगने का नाटक किया। सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल साक्ष्यों से पता चला कि उसके सीने में लगी गोली ऑपरेशन करके लगाई गई थी, न कि चलाई गई थी। अधिकारियों ने कहा कि हो सकता है कि महिला ने व्यक्तिगत दिक्‍कत या राजनीतिक दबाव के कारण ऐसा किया गया हो।

Related Posts

क्या यूरोप के साथ हुई इस महाडील से भारत बनेगा ग्लोबल सुपरपावर या दांव पर लग गई है हमारी किसानी?

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच जिस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की चर्चा बरसों से फाइलों में दबी थी, उसने अब हकीकत की जमीन पर कदम रख दिया है।…

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर लगाई रोक, कहा- स्वायत्तता और छात्र हितों से समझौता मंजूर नहीं

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़े घटनाक्रम के तहत सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी किए गए नए नियमों के क्रियान्वयन पर तत्काल प्रभाव से रोक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!