बम धमाके से दहला पाकिस्तान, 9 नागरिकों की मौत, कई अन्य घायल

आतंक को पनाह देने वाला देश पाकिस्तान खुद ही लगातार आतंकी घटनाओं की मार झेल रहा है। अब पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र से एक और आतंकी घटना की जानकारी सामने आई है। यहां कोयला खनिकों को ले जा रहा एक वाहन बम की चपेट में आ गया। इस बम धमाके में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और करीब 7 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

क्या है पूरा मामला?

अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान में बम धमाके की ये घटना अशांत क्षेत्र बलूचिस्तान प्रांत के हरनाई जिले के शाहराग इलाके में हुई है। शुक्रवार को कोयला खनिकों को ले जा रहा वाहन बम की चपेट में आ गया। आतंकी घटना के पीड़ित लोग एक मिनी ट्रक सवार थे। अधिकारियों ने बताया है कि बम धमाके में घायल लोगों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया

बलूचिस्तान प्रांत में बम धमाके और इसमें 9 लोगों की मौत की घटना के बाद पाकिस्तान कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस आतंकी घटना को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भी जानकारी दी है कि उनके द्वारा इस घटना से जुड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

किस पर लगा आरोप?

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रैंड ने बम धमाके में लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। शाहिद रैंड ने बताया कि अब तक किसी भी समूह ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, अतीत में ऐसे आतंकी हमलों के लिए प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी को जिम्मेदार ठहराया गया है।

Related Posts

एसकेडी एकेडमी ने कायम रखी परंपरा, कक्षा 12 में फिर मिला लखनऊ टॉपर

एसकेडी एकेडमी के छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है तथा शैक्षिक उत्कृष्टता की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया…

ईरान युद्ध का असर भारतीय शेयर बाजार पर, 13 दिन में 23 लाख करोड़ का नुकसान

मिडल ईस्ट में जारी युद्ध का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था और शेयर बाजारों पर दिखाई देने लगा है। यूनाइटेड स्टेट, इसराइल और ईरान के बीच युद्ध में बढ़ते तनाव ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!