SKD Academy की सभी शाखाओं में चिकित्सकों का किया गया सम्मान

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर SKD Academy की सभी शाखाओं में चिकित्सकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर SKD Group के निदेशक मनीष सिंह, क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ आशीष सिंह तथा असिस्टेंट डायरेक्टर श्रीमती कुसुम बत्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

राष्ट्र के विकास में स्वास्थ्य और शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण : मनीष सिंह

इस अवसर पर निदेशक मनीष सिंह ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास में स्वास्थ्य और शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं तथा SKD Group इन दोनों क्षेत्रों में समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। उन्होंने समाज के प्रति चिकित्सकों की निस्वार्थ सेवा, त्याग और अथक समर्पण के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर भगवान के बाद मानवता के सबसे बड़े रक्षक हैं। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने का सपना देख रहे विद्यार्थियों को पूरी लगन, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अच्छे अंक प्राप्त करना ही सफलता का मापदंड नहीं : डॉ आशीष सिंह

क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ आशीष सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल अच्छे अंक प्राप्त करना ही सफलता का मापदंड नहीं है, बल्कि कौशल विकास भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी प्राथमिकताएं तय करनी चाहिए क्योंकि हर गतिविधि में एक साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन संभव नहीं होता। जो लक्ष्य सबसे महत्वपूर्ण हो, उसी के अनुरूप समय, ऊर्जा और प्रयासों का सही उपयोग ही सफलता की कुंजी है।

कार्यक्रम के अंत में SKD Academy परिवार ने समाज की सेवा में दिन रात समर्पित सभी चिकित्सकों के प्रति हार्दिक सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उनके अमूल्य योगदान को नमन किया।

SKD Academy की सभी शाखाओं में चिकित्सकों का किया गया सम्मान

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!