सोशल मीडिया पर कथित तौर पर ऐसे वीडियो शेयर किए गए हैं जिसमें दावा किया गया है कि तालिबान लड़ाकों ने पाकिस्तानी सैनिकों को मारने के बाद उनके शवों के साथ बर्बरता की। पाकिस्तानी सैनिकों के नग्न हालत में शव सामने आए हैं। अफगानिस्तान में कई जगहों पर पाकिस्तानी सैनिकों के पैंट की प्रदर्शनी लगाई गई और इसे जीत के तौर पर दिखाया गया। पाकिस्तान और अफगान तालिबान चार दिनों तक चली हिंसा के बाद एक-दूसरे के खिलाफ हमले रोकने पर सहमत हो गए हैं। दोनों पक्षों ने बुधवार शाम 6 बजे से युद्धविराम को लागू कर दिया है। लेकिन इस हिंसक झड़प ने दोनों देशों के बीच नफरत को खुलकर सामने ला दिया है। अफगानिस्तान में जहां इस जीत का जश्न मनाया जा रहा है, वहीं पाकिस्तानी इस झटके से सदमे में चले गए हैं।बुधवार को एक्स पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें तालिबान लड़ाके पाकिस्तान की T-55 टैंक पर सवार होकर जा रहे थे। कथित तौर पर इस टैंक को कंधार में लड़ाई के दौरान कब्जे में लिया गया था। इसके अलावा तालिबान ने भारी मात्रा में पाकिस्तानी सेना के हथियारों और गोला-बारूद को भी सीज किया है, जो पाकिस्तानी सैनिक छोड़कर भाग गए थे।
विपुल पाण्डेय








