सायला/ भाजपा सोशल मीडिया विभाग जालौर विधानसभा सह संयोजक मुकेश राजपुरोहित बावतरा ने राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक कैबिनेट मंत्री जोगेश्वर गर्ग को पत्र लिखा।
मुकेश राजपुरोहित बावतरा ने राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक कैबिनेट मंत्री जोगेश्वर गर्ग ने ग्राम पंचायत बावतरा में संचालित उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोनित करने हेतु पत्र लिखकर अवगत कराया। पत्र के माध्यम से उन्होंने समस्याओं का कारण बताते हुए कहा की गांव के लोगों को प्राथमिक जाँच व गंभीर बीमारी के उपचार के लिए 12 किमी दूर सायला उपखंड मुख्यालय जाना पड़ता है।
बावतरा के गांव की आबादी को देखते हुए उप स्वास्थ्य केन्द्र से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (pHC) में दुर- दराज नहीं जाना पडेगा तथा लोगों के समय व पैसें की बचत हो जिसे क्रमोनित करवाने का निवेदन मुकेश राजपुरोहित बावतरा ने अपने पत्र द्वारा किया।
गाँव बावतरा में मानव स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ करने हेतु उप स्वास्थ्य केन्द्र से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (PHC) में क्रमोनित करवाने की माँग मुकेश राजपुरोहित ने रखी। ग्रामीणों को इलाज के लिए दुर दराज भटकना ना पड़े और लोगों को समय पर उपचार मिल जाए जिसकी एक अच्छी पहल है।
-रतनसिंह राजपुरोहित






