दिल्ली में मतदान से पूर्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश: चुनाव आयोग 

राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 से करीब 16 घंटे पहले चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में चुनाव आयोग की ओर से कहा गया कि दिल्ली में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। आपको बता दें कि AAP द्वारा बार-बार चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे इल्ज़ामों के बीच चुनाव आयोग ने मंगलवार को एक्स पर एक सार्वजनिक पोस्ट किया है।

AAP के आरोपों पर चुनाव आयोग ने किया पलटवार

चुनाव आयोग ने AAP के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा यह तीन सदस्यीय निकाय है, जिसने सामूहिक रूप से चुनाव आयोग को बदनाम करने के लिए बार-बार जानबूझकर दबाव डालने की रणनीति बनाई है।

चुनाव आयोग पूरी निष्पक्षता से अपना काम कर रही है 

चुनाव आयोग की ओर से कहा गया कि ऐसी धारणा बनाई जा रही है कि चुनाव आयोग एकल सदस्यीय निकाय है। चुनाव आयोग ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर 1.5 लाख से अधिक अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। कहा गया कि ये अधिकारी पूरी निष्पक्षता के साथ अपना काम कर रहे हैं। 

लगातार लग रहे ये आरोप

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व अन्य आप के वरिष्ठ नेताओं द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि चुनाव आयोग भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। कहा गया कि भाजपा नेताओं द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करने पर चुनाव आयोग कार्रवाई नहीं कर रहा है।

बता दें कि दिल्ली में पांच फरवरी को वोटिंग होगी, जबकि आठ फरवरी को दिल्ली चुनाव का परिणाम आएगा। वहीं, चुनाव को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। बताया गया कि दिल्ली में चुनाव के दौरान करीब 42 हजार जवान तैनात रहेंगे।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!