धोपाप घाट से जल लेकर सावन मास मे बाल कावरियों ने पंचमुखेश्वर महादेव, द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक किया

सूरापुर। संवाददाता सावन मास में गुरुवार को डीजे की धुन पर नाचते गाते बाल कांवरियों ने कालिनेमि वध स्थल पौराणिक विजेथुआ धाम में दर्शन पूजन कर पंचमुखेश्वर महादेव, द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिरभवानीपुर से लगभग पांच कोस दूर पद यात्रा कर धोपाप घाट से आदि गंगा गोमती से जल लाकर पंचमुखेश्वर महादेव,द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर भवानीपुर में पहुंचकर महादेव का जलाभिषेक किया। बाल कांवरिया सुबह आठ बजे से पुरानी बाजार रामलीला मैदान में एकत्र होकर शिवम सोनी,आदित्य बरनवाल व रवि मोदनवाल के नेतृत्व में अनु अग्रहरी,कान्हा बरनवाल,रवि मोदनवाल,शिवम अग्रहरी,सोनू अग्रहरी,शिव शंकर अग्रहरी,विकास मोदनवाल,विक्रम मोदनवाल,धीरज सोनी,सत्यम अग्रहरि,चंदन बरनवाल,संतोष विश्वकर्मा सहित दर्जनों बाल कांवरियों ने नन्हें नन्हें कदमों से जोश,उमंग व उत्साह के साथ हर हर महादेव,बोल कांवरिया बोल बम,बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है आदि का उद्घोष करते बाल कांवरिया, लोगों के आकर्षण का केन्द्र बने रहे।कांवरियों का उत्साह वर्धन के लिए जगह-जगह कादीपुर व सूरापुर में शाहगंज रोड पर स्वागत के साथ जलपान,दूध केशर,फल आदि की व्यवस्था युवाओं की तरफ से की गई थी। मंदिर परिसर में पहुंचेबालकांवरियों का स्वागत पुजारी सानू पाठक व सुरेश गुप्ता ने मिष्ठान खिला कर किया।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!