ईरान युद्ध का असर भारतीय शेयर बाजार पर, 13 दिन में 23 लाख करोड़ का नुकसान

ईरान युद्ध का असर भारतीय शेयर बाजार पर, 13 दिन में 23 लाख करोड़ का नुकसान

मिडल ईस्ट में जारी युद्ध का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था और शेयर बाजारों पर दिखाई देने लगा है। यूनाइटेड स्टेट, इसराइल और ईरान के बीच युद्ध में बढ़ते तनाव ने दुनिया भर के निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा है, जहां लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

जानकारी के अनुसार युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक भारतीय निवेशकों को करीब 23 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। गुरुवार को भी बाजार खुलते ही गिरावट देखने को मिली, जहां BSE Sensex लगभग 978 अंक और NSE Nifty 50 करीब 275 अंक तक नीचे गिर गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि मध्य-पूर्व में बढ़ते संघर्ष के कारण तेल की सप्लाई पर असर पड़ा है, खासकर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में तनाव की वजह से ऊर्जा बाजार अस्थिर हो गया है। अगर कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ती हैं तो इसका असर भारत जैसे तेल आयात करने वाले देशों की अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार दोनों पर पड़ सकता है।

Related Posts

एसकेडी एकेडमी ने कायम रखी परंपरा, कक्षा 12 में फिर मिला लखनऊ टॉपर

एसकेडी एकेडमी के छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है तथा शैक्षिक उत्कृष्टता की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया…

पश्चिम एशिया में भड़का महायुद्ध: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच सीधे टकराव से दुनिया भर में ऊर्जा संकट की आहट

28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ (Operation Epic Fury) के तहत एक व्यापक और चौंकाने वाले सैन्य अभियान की शुरुआत की। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!