बागरा में ज्वाला माताजी के मंदिर कि प्रथम वर्षगांठ को लेकर तैयारियां जोरों पर 

बागरा (बगसिंह राजपुरोहित) बागरा के बस स्टैंड पर स्थित जगतजननी वशिष्ठ गौत्रीय राजपुरोहित जागरवाल परिवार कि कुलदेवी श्री ज्वाला माताजी के मंदिर कि प्रथम वर्षगांठ (वार्षिकोत्सव) कार्यक्रम दिनांक -04-04-2025, शुक्रवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। राजपुरोहित विकास मंडल बडावास बागरा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। महोत्सव कि तहत मंगलवार दिनांक -01-04-2025 को ठाकुरजी मंदिर में राजपुरोहित विकास मंडल बडावास भाईपा के सदस्यों कि एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा कर संस्था के सदस्यों को कार्यक्रम कि कार्यों हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में राजपुरोहित विकास मंडल बडावास बागरा के उपाध्यक्ष जोरसिंह पदमा, कोषाध्यक्ष करणसिंह तगाजी, सचिव गिरधारीलाल, ओट, सहसचिव बगसिंह भुर, कार्यकारिणी सदस्य दुदसिंह प्रताप, केसरसिंह गणेशा जेतसिंहजी, आदि मौजूद थे। महोत्सव को लेकर दिनांक 03-04-2025, गुरुवार रात्रि 09-00 बजें से मंदिर परिसर में एक शाम ज्वाला माताजी के नाम विशाल भक्ति जागरण का आयोजन रखा है। जिसमें स्थानीय भजन कलाकार एक से बढ़कर एक शानदार भजनों कि प्रस्तुति‌ देंगे तथा दिनांक 04-04-2025, शुक्रवार को सुबह ढोल ढमाको एवं गाजे बाजे के साथ मंदिर के शिखर पर शुभ मुहूर्त में ध्वजारोहण के लाभार्थी राजपुरोहित हिमता कस्तुर जागरवाल परिवार बडावास बागरा द्वारा ध्वजा चढ़ाई जाएगी तथा दोपहर को भोजन प्रसादी का आयोजन होगा। रात्री 08-00 बजें आगामी वर्षगांठ को लेकर विभिन्न चढ़ावों कि बोलियां बोली जाएगी। कार्यक्रम कि तहत मंदिर को विशेष रंग बिरंगे फुलो एवं लाईट सजावट से दुल्हन कि तरह सजाया गया है। कार्यक्रम को लेकर समाज बन्धुओं एवं श्रद्धालुओं में विशेष जोश उत्साह एवं उमंग का माहौल है। 

Related Posts

क्या यूरोप के साथ हुई इस महाडील से भारत बनेगा ग्लोबल सुपरपावर या दांव पर लग गई है हमारी किसानी?

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच जिस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की चर्चा बरसों से फाइलों में दबी थी, उसने अब हकीकत की जमीन पर कदम रख दिया है।…

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर लगाई रोक, कहा- स्वायत्तता और छात्र हितों से समझौता मंजूर नहीं

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़े घटनाक्रम के तहत सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी किए गए नए नियमों के क्रियान्वयन पर तत्काल प्रभाव से रोक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!