बिहार: बिहार बोर्ड लड़कियों ने मारी बाज़ी, जारी हुए 12वीं के परिणाम। परीक्षा में बिहार के चंपारण की रहने वाली प्रिया जयसवाल ने पूरे राज्य में टॉप किया है। प्रिया ने कुल 484 मार्क्स लाए हैं। चंपारण के सरकार राज्य संपोषित सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ी हैं प्रिया।
प्रिया जयसवाल को अंग्रेजी में 100 में से 97 अंक आए हैं और उन्हें 97 ग्रेड मिला है। वहीं हिंदी में 94 अंक लाकर डी ग्रेड प्राप्त किया है। इसके अलावा साइंस स्ट्रीम की बात करें तो प्रिया के फिजिक्स थ्योरी में 65 और प्रैक्टिकल में 30 अंक आए हैं, कुल मिलाकर प्रिया ने 100 में 95 अंक प्राप्त किए हैं। कैमिस्ट्री थ्योरी में प्रिया के 70 और प्रैक्टिकल में 30 आए हैं, कैमिस्ट्री में प्रिया के पूरे 100 प्रतिशत अंक हैं। वहीं बायोलॉजी थ्योरी में 68 और प्रैक्टिकल में 30 अंक आए हैं, कुल मिलाकर हुए 98 अंक आए हैं। मार्कशीट के अनुसार, प्रिया ने कुल (Aggregate) 484 अंक हासिल किए हैं। प्रिया फर्स्ट डिवीजन पास हुई हैं।
कॉमर्स स्ट्रीम के ट़ॉपर्स:
रोशनी- 475 अंक
खुशी- 473 अंक
दृष्टि कुमारी, निशांत राज- 471- 94.2 अंक
आर्ट्स स्ट्रीम में:
अंकिता कुमारी और साकिब शाह- 473 अंक
अनुष्का कुमार, फातमा- 471 अंक
टॉपर्स को मिलेगा इतना कैश प्राइज
बिहार के शिक्षामंत्री ने घोषणा की है कि इंटरमीडिएट परीक्षा के तीनों संकाय वाणिज्य, कला और विज्ञान में से प्रत्येक संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को एक नई और बढ़ी पुरस्कार राशि मिलेगी। इस बार जो छात्र प्रथम स्थान पर आएंगे उन्हें 2 लाख रुपये मिलेंगे साथ ही उन्हें लैपटॉप प्रमाण पत्र और मेडल भी दिया जाएगा। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट interresult2025.com और interbiharboard.com पर जारी कर दिया गया है।








