जनपद सुल्तानपुर के तहसील क्षेत्र कादीपुर के अंतर्गत प्रखंड कादीपुर में KSS पब्लिक स्कूल में आगामी कार्ययोजना को लेकर हेमंत शर्मा प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। राहुल सिंह प्रखंड मंत्री द्वारा बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन व आचार्य पद्धति के उपरांत पदाधिकारियों के परिचय से शुरू हुई बैठक में सर्वप्रथम सच्चिदानंद जिला मंत्री द्वारा संगठन के आगामी कार्यक्रम रामोत्सव की चर्चा किया गया जिसमें छः अप्रैल को प्रखंड का बड़ा कार्यक्रम सुंदर कांड भंडारा तय किया गया और हनुमान जन्मोत्सव , सीता नवमी दुर्गावाहिनी मातृशक्ति प्रशिक्षण वर्ग, बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग, परिषद शिक्षा वर्ग की चर्चा किया गया संगठन मंत्री विकास जी द्वारा भौगौलिक स्थित की जानकारी लिया गया संतोष पांडेय जिला उपाध्यक्ष द्वारा संगठन को मजबूत करने की बात कही गई वही उपस्थित बजरंग दल के सह जिला संयोजक बजरंग दल द्वारा बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग की विस्तार से चर्चा किया और बारह अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर विशाल शोभा की योजना बनाई जिसमें यात्रा का प्रारंभ व निकलने का रूट तय किया गया इसके साथ इस यात्रा में एक एक बिंदु बिंदु पर सभी की सहमति से वृहद योजना बनाई इसके उपरांत प्रखंड अध्यक्ष हेमंत शर्मा जी द्वारा वीरेंद्र यादव को प्रखंड सुरक्षा प्रमुख ,प्रखंड संरक्षक,मातृशक्ति सह संयोजिका व नगर के उपाध्यक्ष पवन बरनवाल,रोहित अग्रहरि को नगर मंत्री ,विशाल मोदनवाल व अमित जायसवाल नगर सह मंत्री,नगर संयोजक वीनू बरनवाल,सह संयोजक सुशील अग्रहरि, प्रमोद जयसवाल धर्म प्रसार प्रमुख व पारस अग्रहरि को समरसता प्रयोजन कों , नवीन दायित्व घोषित किया बैठक में मुख्य रूप से अवनीश सिंह,विपिन सिंह,मुरारी तिवारी,अंश सिंह,मोहित सिंह,ध्यान सिंह,शुभम शुक्ला,राजेश कुमार यादव सहित नगर व प्रखंड के अनेक लोग उपस्थित रहे ।






