सायला: महाशिवरात्रि पर भजन संध्या आयोजित 

सायला उपखंड क्षेत्र के बावतरा में महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। 

कस्बे के निबेश्वर महादेव मंदिर में ग्रामीणों में सुख समृद्धि की कामना के साथ भगवान भोलेनाथ के मंदिर में श्रद्धालुओं ने पुष्पों से भगवान का श्रंगार एवं जलाअभिषेक किया।

बावतरा के वाड़ीनाथ महादेव मन्दिर व निबेश्वर महादेव मंदिर में आयोजन हुआ। मंदिर के पुजारी उत्तमपुरी गोस्वामी ने बताया कि प्रातः काल वैदिक मंत्रों के साथ भगवान का पंचामृत से अभिषेक हुआ। शिवलिंग का विशेष फुलों से श्रृंगार किया गया। महाशिवरात्रि के शाम को स्थानीय भजन मंडलियों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।

-रतन सिंह राजपुरोहित 

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!