इन दिनों उत्तर प्रदेश के अधिकतर क्षेत्र हीट वेब के चपेट में है जिससे आए दिन सड़क चलते राहगीर परेशान दिखाई पड़ रहे है। जहां तापमान अधिक बढ़ने से लोग परेशान है वहीं इस दिक्कत में लोगों की मदद करने के लिए ज्येष्ठ मंगलवार के उपलक्ष में नवयुवक दल के युवाओं द्वारा शीतल शर्बत वितरण का पुनीत कार्य किया गया जिससे रह चल रहे लोगों की इस बढ़ते तापमान में मदद की गई। नवयुवक दल के इस पुनीत कार्य के लिए उघड़पुर क्षेत्र की जनता द्वारा प्रशंसा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के बारे में बात करने पर अविनाश सिंह हंटर,लवकुश गुप्ता,अंकित मोदनवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम उनके टीम द्वार पिछले कई सालों से इसी तरह के सामाजिक कार्यों को करते आ रहे है।उनके इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा है जिसे ज्येष्ठ मंगलवार के उपलक्ष भगवान हनुमान जी के भक्ति के प्रति समर्पण भाव से किया जाता रहा है।इस कार्यक्रम में नवयुवक दल के विवेक सिंह, अमित, अर्पित, युवराज,मोहित,कृष आदि साथियों का योगदान रहा।






