आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष दशमी/एकादशी शनिवार को पौराणिक विजेथुआ महावीर धाम में हनुमान जी का दिव्य मनोहारी श्रृंगार किया गया। यह काशी में शिक्षा ग्रहण कर रहे संत सूर्य दत्त पांडेय शनी महाराज द्वारा किया।
आज हनुमान जी की छवि दर्शनार्थियों के आकर्षण का केंद्र रहा।
हनुमान जी की एक झलक पाने को हर श्रद्धालु बेताब दिखे। हनुमान जी की मूर्ति के श्रृंगार दिव्य एवं अलौकिक श्रृंगार के साथ साथ पूरे गर्भ गृह को मनोहारी झालरों द्वारा सजाया गया जिसमें विपिन पांडेय, महेंद्र प्रसाद पाण्डेय और रिंकू मिश्रा का विशेष योगदान रहा। दर्शनार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुऐ शनिवार को भी निकासी द्वार पर दो पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात दिखाई दिए। आज के मुख्य पुजारी शनि महाराज ने बताया कि जब भी मेरा अवसर रहता है मै बाबा का इसी प्रकार करता हूं और प्रयास रहता है कि हर बार बेहतर ही करूं। बाबा के धाम में कढाही चढ़ाने का विशेष महत्व है अतः कढ़ाही चढ़ाने वाले श्रद्धालु भी काफी संख्या में दिखाई दिए। किसी ने कढ़ाही चढ़ा कर रोट तो किसी ने लड्डू,माला फूल, बताशा आदि चढ़ा कर बाबा बजरंग बली के दर्शन कर आशिर्वाद प्राप्त किया। मेले मे मिठाई, चाट, खिलौने आदि की दुकानों पर भी भारी भीड दिखाई दी।






