श्री कृष्ण जन्मोत्सव बरही की तैयारियों में जोरो शोरों से कार्यरत है डीह अशरफाबाद के व्यापारी

जौनपुर जिले के डीह अशरफाबाद में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बरही का आयोजन 27 और 28 अगस्त को होने वाला है। क्षेत्र की जनता और व्यापारियों के सहयोग से यह पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है।इस कार्यक्रम में बाजार की सड़कों को लाइट के माध्यम से सजाया जाता है और भगवान श्री कृष्ण जी की झाकियां,जागरण,आल्हा,भंडारा आदि द्वारा दर्शनार्थियों का मनोरंजन होता है।श्री कृष्ण जी की बरही का महोत्सव दर्शनार्थियों के लिए आस्था का विषय होने के नाते भारी मात्रा में दर्शनार्थी आते है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल डीह अशरफाबाद के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी से बरही के इस बड़े पर्व का संचालन किया जाता है। न्यू बाल बरही समिति द्वारा श्री कृष्ण जी की झांकी सजाया जा रहा है। श्रीमती कलावती देवी संस्थान द्वारा दर्शनार्थियों के लिए विशाल भंडारा की व्यवस्था की जा रही है। इसी तरह क्षेत्र की जनता के द्वारा कई तरह के कार्य किए जा रहे है जिससे इस आयोजन में दर्शनार्थी का मनोरंजन बना रहे।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!