सुल्तानपुर जिले मे स्थित विजेथुआ महावीरन धाम मे मनाया गया बहुत धूम धाम से हनुमान जन्मोत्सव मंदिर मे पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही भक्तो की भीड़ उमड़ी | जगह जगह पर सुन्दर कांड का पाठ एवं भंडारे का आयोजन किये गया | चारो तरफ श्री राम के जयकारों से मंदिर गूँजता रहा पौराणिक धाम विजेथुआ महावीरन मे हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया गया और भक्तो की कतार लगी रही | जन्मोत्सव के मौके पर आचार्यो द्वारा वैदिक मंत्रोचार्य के बीच पूजा अर्चन का शुभारम्भ हुआ लगभग दो घंटो के पूजन के उपरांत जयकारे के बाद हनुमान जी प्रकट्या हुए | उधर दूसरी तरफ मकरीकुंड मे रितेश दुबे के सयोजन मे भजन संध्या तथा अतिथि सम्मान का आयोजन किया गया






