जनपद जौनपुर के शाहगंज कोतवाली में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला आया सामने

जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ौना गांव में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका ज्योति बिंद की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला?
मायके पक्ष के अनुसार, ज्योति बिंद का विवाह वर्ष 2019 में हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करता था।

शुक्रवार सुबह ज्योति ने अपने मायके फोन कर बताया कि ससुराल वाले उसे बुरी तरह मार रहे हैं। जब परिवार के लोग पहुंचे, तो ज्योति मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके गले पर गहरे घाव के निशान थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि गला घोंटकर हत्या की गई है।

पुलिस जांच में जुटी
परिजनों की सूचना पर शाहगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का असली कारण स्पष्ट होगा।

मृतका थी गर्भवती, पीछे छूट गईं दो बेटियां
ज्योति बिंद की पहले से दो बेटियां थीं और वह गर्भवती भी थी। इस दर्दनाक घटना से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
मृतका के मायके पक्ष, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की हैं।

विपुल पाण्डेय

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!