खबर है केरल की जहां एक बीमारी जिसका नाम ब्रेन-ईटिंग अमीबा का नाम दिया जा रहा है। इसका वैज्ञानिक नाम Naegleria Fowleri है।केरल में हालिया संक्रमण में 18 अगस्त 2025 को कोझिकोड में 9 साल की एक बच्ची की इस बीमारी से मृत्यु हो गई जो जिले का चौथा संदिग्ध मामला है। पिछले तीन महीनों में तीन नए मामले नजर में आए इनमें से एक तीन महीने का बच्चा भी शामिल है। 2023 में केरल में 36 संक्रमण और 9 मौतें दर्ज की गई, जबकि 2016-2022 के बीच केवल 8 मामले थे। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी करके श्रोत की जांच जारी है, जिसमें दूषित तालाब या पानी के संपर्क की संभावना शामिल है। बीमारी के लक्षण की बात करे तो संक्रमण के 3-7 ऋणों में दिखाई देने लगते है। जो बैक्टिरियल मेनिनजाइटिस जैसे लगते है। इनमें शुरुआती लक्षण में सिरदर्द, बुखार, मतली, उल्टी आदि शामिल है।






